CG RAIPUR SAGES SANVIDA RECRUITMENT 2026

रायपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती 2026 – 151 पदों पर बंपर भर्ती

रायपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती 2026

151 पदों पर शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सीधी भर्ती

विज्ञापन पत्र क्रमांक: शिक्षा/सेजेस/संविदा भर्ती/2026/648 (दिनांक: 19/02/2026)

भर्ती की मुख्य जानकारी

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
  • कुल पद: 151 (रायपुर जिले के 31 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए)
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (Google Form के द्वारा)
  • आवेदन लिंक: यहाँ क्लिक करें

पद का नाम और एकमुश्त मानदेय (वेतन)

व्याख्याता (Lecturer): ₹38,100/- प्रतिमाह
प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला): ₹35,400/- प्रतिमाह
शिक्षक (Teacher): ₹35,400/- प्रतिमाह
कम्प्यूटर शिक्षक / व्यायाम शिक्षक: ₹35,400/- प्रतिमाह
सहायक शिक्षक / विज्ञान प्रयोगशाला: ₹25,300/- प्रतिमाह
ग्रंथपाल (Librarian): ₹22,400/- प्रतिमाह
सहायक ग्रेड-3: ₹19,500/- प्रतिमाह
भृत्य (Peon) / चौकीदार: ₹15,600/- प्रतिमाह

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं

महत्वपूर्ण नोट: आवेदकों की संपूर्ण शिक्षा (कक्षा 6वीं से लेकर) अंग्रेजी माध्यम से होनी चाहिए। केवल हिन्दी और संस्कृत के व्याख्याता पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य नहीं है।

1. व्याख्याता (Lecturer)

  • विषय: हिन्दी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी, रसायन।
  • योग्यता: मान्यता प्राप्त वि.वि. से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर (PG) उपाधि और B.Ed. अनिवार्य।
  • (नोट: वाणिज्य के लिए एकाउंटेंसी सहित वाणिज्य मुख्य विषय हो। जीवविज्ञान/भौतिकी/रसायन आदि के लिए PDF में दिए गए विशिष्ट विषय समूह मान्य होंगे।)

2. प्रधान पाठक – प्राथमिक शाला

  • न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक (UG) + D.Ed/B.Ed/D.El.Ed अनिवार्य।
  • T.E.T. (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

3. शिक्षक (Teacher)

  • विषय: अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान।
  • योग्यता: न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक (UG) + D.Ed/B.Ed/D.El.Ed अनिवार्य।
  • T.E.T. (पूर्व माध्यमिक स्तर) उत्तीर्ण।
  • (विषयवार स्नातक स्तर पर संबंधित विषयों का होना अनिवार्य है।)

4. अन्य पद

  • कम्प्यूटर शिक्षक: न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में CS/IT/BCA में स्नातक। (अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता)
  • व्यायाम शिक्षक (PTI): 12वीं उत्तीर्ण + D.P.Ed या B.P.Ed सहित स्नातक।
  • सहायक शिक्षक: न्यूनतम 45% अंकों से 12वीं उत्तीर्ण + D.Ed/D.El.Ed + T.E.T (प्राथमिक स्तर)।
  • सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला): जीव विज्ञान/गणित विषय समूह से 12वीं उत्तीर्ण।
  • ग्रंथपाल (Librarian): द्वितीय श्रेणी में स्नातक + B.Lib की उपाधि। (अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता)
  • सहायक ग्रेड-3: 12वीं उत्तीर्ण + 1 वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA/COPA) + 5000 की-डिप्रेशन गति।
  • भृत्य / चौकीदार: मान्यता प्राप्त मंडल से 8वीं उत्तीर्ण।

31 स्कूलों का पद-वार विवरण (Total: 151 Posts)

नीचे प्रत्येक स्कूल के अनुसार रिक्त पदों (अनारक्षित, ST, SC, OBC) की पूरी सूची दी गई है। टेबल को खिसका कर (Scroll) पूरा देखें।

1. PM श्री पं. आर.डी. तिवारी शा. उत्कृष्ट विद्यालय आमापारा, रायपुर

पदविषयकुल पदअना. (UR)STSCOBC
सहायक शिक्षक वि. प्रयो.अंग्रेजी10100
भृत्यअंग्रेजी21010

2. बी.पी. पुजारी शा. उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब, रायपुर

पदविषयकुल पदअना. (UR)STSCOBC
शिक्षकविज्ञान11000
व्यायाम शिक्षकअंग्रेजी11000
भृत्यअंग्रेजी10100

3. शहीद स्मारक शा. उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह, रायपुर

पदकुल पदअना. (UR)STSCOBC
सहायक शिक्षक32010
सहायक शिक्षक वि. प्रयो.11000
चौकीदार11000

4. PM श्री सेजेस कुरा (धरसींवा)

पदविषयकुल पदअना. (UR)STSCOBC
व्याख्याताहिन्दी10100
व्याख्यातावाणिज्य11000
शिक्षकगणित11000
व्यायाम शिक्षक11000
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.11000

5. PM श्री सेजेस माना कैम्प

पदविषयकुल पदअना. (UR)STSCOBC
प्रधान पाठक प्रा. शाला11000
शिक्षकसा. विज्ञान11000
कम्प्यूटर शिक्षक11000
सहायक शिक्षक20110
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.11000

6. बिन्नी बाई सोनकर सेजेस भाठागांव

पदविषयकुल पदअना. (UR)STSCOBC
व्याख्यातावाणिज्य10100
सहायक शिक्षक11000
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.11000
सहायक ग्रेड-0311000
भृत्य22000

7. PM श्री प्रियदर्शनी सेजेस नेवरा (तिल्दा)

पदविषयकुल पदURSTSCOBC
व्याख्याताभौतिकी11000
व्यायाम शिक्षक11000
सहायक शिक्षक32100
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.22000
सहायक ग्रेड-0311000

8. PM श्री अरूंद्धती देवी सेजेस आरंग

पदविषयकुल पदURSTSCOBC
व्याख्याताभौतिकी11000
शिक्षकगणित11000
सहायक शिक्षक11000
भृत्य21100

9. PM श्री सेजेस अभनपुर

पदविषयकुल पदURSTSCOBC
व्याख्याताअंग्रेजी11000
शिक्षकसा. विज्ञान11000
सहायक शिक्षक11000
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.22000
ग्रंथपाल11000
भृत्य10100

10. सेजेस मोवा & 11. सेजेस लालपुर

स्कूलपदविषयकुलURSTSCOBC
मोवाव्याख्याताहिन्दी11000
मोवाव्याख्यातासंस्कृत11000
लालपुरव्याख्याताअंग्रेजी11000
लालपुरसहायक शिक्षक22000

अन्य प्रमुख सेजेस (12 से 15)

स्कूल का नामपदविषयकुलURST/SC/OBC
12. निवेदिता गुरूनानक चौकव्याख्यातारसायन110
13. पं.राम सहाय मिश्रा मोहबा बाजारव्याख्याता (सा. विज्ञान, रसायन), शिक्षक (गणित)330
14. सेजेस सरोनासहायक शिक्षक, सहा. शिक्षक वि. प्रयो.220
15. तिलक नगर गुढियारीव्याख्याता (अंग्रेजी), शिक्षक (विज्ञान), सहा. शिक्षक330

अन्य सेजेस विद्यालय (16 से 20)

स्कूल का नामरिक्त पद विवरणकुल पद
16. सारागांवव्याख्याता(जीवविज्ञान), शिक्षक(गणित), सहा. शिक्षक(2)4
17. मातृसदन मंदिर हसौदव्याख्याता(संस्कृत), सहा. शिक्षक2
18. समोदाव्याख्याता(गणित), शिक्षक(अंग्रेजी), कम्प्यूटर शिक्षक3
19. हरिहर गोबरा-नवापाराव्याख्याता(जीवविज्ञान), सहा. शिक्षक(3)4
20. माधवराव सप्रे बुढ़ापाराव्याख्याता(सा. विज्ञान), शिक्षक(विज्ञान)2

21. सेजेस गोगांव (7 पद)

पदविषयकुल पदURSTSCOBC
व्याख्यातावाणिज्य11000
शिक्षकअंग्रेजी/विज्ञान/गणित33000
कम्प्यूटर शिक्षक11000
सहायक शिक्षक10100
सहा. शिक्षक वि. प्रयो.11000

22 से 31 तक के विद्यालयों का विवरण

  • 22. खरोरा (3 पद): व्याख्याता वाणिज्य (1 ST), व्यायाम शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (1 ST)
  • 23. बरबंदा (2 पद): शिक्षक गणित (1 UR), सहा. शिक्षक (1 ST)
  • 24. खोरपा (4 पद): व्याख्याता वाणिज्य (1 ST), कम्प्यूटर शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (2 UR)
  • 25. रायखेड़ा (8 पद): व्याख्याता वाणिज्य (2- 1UR,1ST), व्याख्याता गणित (1 UR), शिक्षक अंग्रेजी (1 UR), कम्प्यूटर शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (2- 1ST,1SC), सहा. शिक्षक वि. प्रयो. (1 ST)
  • 26. गनियारी (7 पद): व्याख्याता- हिन्दी, संस्कृत, भौतिकी (1-1 UR), शिक्षक- गणित, विज्ञान (1-1 UR), सहा. शिक्षक (1 OBC), सहा. शिक्षक वि. प्रयो. (1 UR)
  • 27. चंदखुरी (7 पद): व्याख्याता- गणित, अंग्रेजी (1-1 UR), सहा. शिक्षक (3- 1UR,1ST,1SC), सहा. शिक्षक वि. प्रयो. (2- 1UR,1ST)
  • 28. शशिबाला गुढ़ियारी (11 पद): व्याख्याता- संस्कृत, गणित, जीवविज्ञान, रसायन, वाणिज्य (1-1 UR), शिक्षक- विज्ञान (1 UR), कम्प्यूटर शिक्षक (1 UR), व्यायाम शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (1 ST), सहा. शिक्षक वि. प्रयो. (1 ST), ग्रंथपाल (1 UR)
  • 29. भनपुरी (11 पद): व्याख्याता- हिन्दी, संस्कृत, सा. विज्ञान, जीवविज्ञान (1-1 UR) व वाणिज्य (1 ST), शिक्षक- अंग्रेजी, गणित (1-1 UR), व्यायाम शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (2- 1ST,1SC), ग्रंथपाल (1 UR)
  • 30. त्रिमूर्तिनगर (7 पद): व्याख्याता- हिन्दी, अंग्रेजी (1-1 UR), शिक्षक- गणित, विज्ञान (1-1 UR), सहा. शिक्षक (1 ST), सहा. शिक्षक वि. प्रयो. (1 UR), ग्रंथपाल (1 UR)
  • 31. पं. गिरिजा शंकर मिश्र रायपुरा (7 पद): व्याख्याता- संस्कृत, गणित (1-1 UR), कम्प्यूटर शिक्षक (1 UR), सहा. शिक्षक (2- 1UR,1ST), सहा. शिक्षक जीवविज्ञान प्रयो. (2- 1UR,1ST)

चयन प्रक्रिया और मेरिट सूची का निर्धारण

चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। लिखित या मौखिक परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। मेरिट सूची के आधार पर 1 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

अंकों का भारांश (Weightage Calculation):

पद का नाम8वीं10वीं12वींस्नातक (UG)स्नातकोत्तर (PG)
व्याख्याता20%30%50%
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला20%30%50%
शिक्षक / कम्प्यूटर शिक्षक20%30%50%
व्यायाम शिक्षक / ग्रंथपाल20%30%50%
सहायक शिक्षक / सहा. शिक्षक वि. प्रयो. / सहायक ग्रेड-340%60%
भृत्य / चौकीदार100%

आयु सीमा, नियम एवं शर्तें (विस्तृत जानकारी)

  • आयु सीमा: 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु में छूट: ST/SC/OBC को 5 वर्ष, महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। छत्तीसगढ़ के निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट (अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी)।
  • निवासी: आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। (सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र आवश्यक)
  • संविदा की प्रकृति: यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई और 1 वर्ष की अवधि के लिए है। कार्यक्षमता के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।
  • वर्तमान कर्मचारी: सेजेस में कार्यरत संविदा कर्मचारी समान पद पर आवेदन नहीं कर सकते, वे केवल उच्च पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। (शपथ पत्र देना होगा)
  • एक से अधिक आवेदन करने पर केवल प्रथम आवेदन ही मान्य किया जाएगा। शेष निरस्त माने जाएंगे।
  • संविदा समाप्ति के लिए दोनों में से किसी भी पक्ष को 3 माह की पूर्व सूचना या 3 माह का वेतन देना होगा।
  • चयन सूची के साथ एक प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी बनेगी जो 1 साल के लिए वैध होगी। अगर अभ्यर्थी योग्य नहीं मिलता है, तो प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवार को अन्य सेजेस स्कूल में नियुक्ति दी जा सकती है।
  • मेडिकल फिटनेस: नियुक्ति के बाद कार्यभार ग्रहण करने के 7 दिनों के भीतर शासकीय मेडिकल बोर्ड का फिटनेस प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
  • आवेदक के विरुद्ध महिलाओं के प्रति अपराध या कोई भी आपराधिक प्रकरण सिद्ध होने पर वह अपात्र माना जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  2. लिंक: https://forms.gle/nHLLo6ERcgfAosmh9 पर जाएं।
  3. दिनांक 20/02/2026 से 20/03/2026 दोपहर 12:00 बजे तक फॉर्म भरें।
  4. डाक, स्पीड पोस्ट या ऑफलाइन भेजे गए आवेदन पूर्णतः अमान्य होंगे।
  5. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें क्योंकि त्रुटिपूर्ण फॉर्म बिना सूचना के निरस्त कर दिए जाएंगे।
  6. अधिक जानकारी के लिए रायपुर जिले की वेबसाइट raipur.gov.in देखते रहें।

2 thoughts on “CG RAIPUR SAGES SANVIDA RECRUITMENT 2026”

Leave a Comment